फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लुटेरों ने टेंपो चालक को मारी गोली

लुटेरों ने टेंपो चालक को मारी गोली

Wed, 04 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने टेंपो चालक को मारी गोली
टेम्पो - फोटो : अमर उजाला कानपुर

विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र लोग लूट की वारदातों से दहल गए। मंगलवार रात से हुईं वारदातें बुधवार शाम तक जारी रहीं। इस दौरान एक वृद्ध से लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली टेंपो चालक को लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई रेफर किया गया है। वहीं, गांव संसारपुर में एक टेंपो चालक से मारपीट कर नकदी लूट ली।

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम तीन बजे पल्सर सवार बदमाशों ने राजीव गांधी नगर निवासी एक वृद्ध से बैग लूट लिया। वृद्ध राकेश तिवारी ने जब शोर मचाया और बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया लेकिन जब राकेश नहीं रुका तो उन्होंने सीधा फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


वहीं, गोली गांव भाऊपुर निवासी टेंपो चालक दिनेश की छाती में र्दाइं ओर लग गई। लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी पीड़ित जानकारी ली। चिकित्सकों ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस शक के आधार पर पल्सर सवार संदिग्धों को पकड़ कर थाने ले गई। पकडे़ गया एक युवक सेना का जवान है वहीं दूसरा उसका मामा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शादी के कार्ड बांटनेे के लिए आए थे। एएसपी का कहना है कि दोनों से पूछताछ करने के बाद ही पता लगेगा कि वारदात पकडे़ गए युवकों ने की है। या किसी और ने वारदात को अंजाम दिया है।

मोहल्ला चौगलिया निवासी लाली मंगलवार रात को पति ब्रह्मानंद के साथ कानपुर से रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। दोनों ने स्टेशन के बाहर से एक टेंपो किराए पर लेकर घर आ रहे थे। टेंपो में अन्य सवारियां भी बैठीं थीं। एक सवारी को उतारने के लिए जब टेंपो नटराज होटल वाली गली के समीप रुका। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। वे क्रिश्चियन तिराहा की ओर भाग गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली के गांव संसारपुर निवासी नवनीत का आटो किराए पर चलता है। सोमवार रात को गांव निवासी नामजद आरोपियों ने बहन गुंजन और उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की थी। सूचना मिलने के बाद जब यूपी 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए थे।

शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने मंगलवार रात को उसके टेंपो के चालक सुग्रीव पुलिस लाइन तिराहा के समीप सवारियां ले जाते समय मारपीट की। चालक को पकड़ कर पुरानी मैनपुरी किला के पीछे ले गए। वहां मारपीट कर रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने बुधवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह से कार्रवाई की मांग की।


इसके बाद कोतवाली पुलिस एक आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। मंगलवार रात को मोहल्ला अवध नगर से घर जा रही लक्ष्मी देवी से बाइक सवारों ने पर्स लूट लिया था। पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी थी। तलाश के बाद भी बदमाशों का कोई पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed