फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पिता की पेंशन के विवाद में चाची को लगी गोली

पिता की पेंशन के विवाद में चाची को लगी गोली

Wed, 13 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिता की पेंशन के विवाद में चाची को लगी गोली
फायर
मैनपुरी/कुर्रा। थाना क्षेत्र के गांव नैनपुर में बुधवार दोपहर पिता की पेंशन को लेकर हो रहे विवाद के दौरान बीच बचाव करने आई महिला को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नैनपुर निवासी रिटायर्ड फौजी ऊदल सिंह के दो पुत्र हैं। कुछ वर्ष पूर्व पत्नी मौत के बाद वह पुत्र अभिलाख के साथ रह रहे थे। मिलने वाली पेंशन को भी पुत्र और पुत्रवधू को देते आ रहे थे। कुछ समय से अब वह दूसरे पुत्र अरविंद के साथ रहने लगे थे। वह अब अरविंद को पेंशन देने लगे थे।
विज्ञापन


इसको लेकर अभिलाख की पत्नी और अरविंद के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि बुधवार दोपहर को देवर-भाभी में इसको लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच चाची किताबश्री बीच बचाव करने पहुंच गई। इस दौरान अरविंद ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली किताबश्री की जांघ में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गोली मारने वाले आरोपी की तलाश की मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed