फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मटसेना थाने में 16 घंटे चला भाजपा विधायक का हाईवोल्टेज ड्रामा

मटसेना थाने में 16 घंटे चला भाजपा विधायक का हाईवोल्टेज ड्रामा

Tue, 12 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मटसेना थाने में 16 घंटे चला भाजपा विधायक का हाईवोल्टेज ड्रामा
bjp
फिरोजाबाद। लूट के आरोप में मटसेना पुलिस द्घारा गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता की पैरवी में शिकोहाबाद के भाजपा विधायक डा. मुकेश वर्मा रात भर थाने में धरने पर बैठे रहे। इसके चलते रविवार शाम से सोमवार सुबह थाना मटसेना में भाजपा विधायक का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

लूट के आरोप में दबरई चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने रविवार शाम भाजपा नेता पुरुषोत्तम सिंह निवासी आकलपुर को गिरफ्तार किया था।

भाजपा विधायक डा. मुकेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ नेता आरके बघेल से धोखे से प्रतिष्ठान पर बातचीत के बहाने बुला कर पुरुषोत्तम को गिरफ्तार किया है। पुरुषोत्तम भाजपा नारखी मंडल की कमेटी का सदस्य है। भाजपा विधायक ने थाना प्रभारी मटसेना केपी सिंह से बात की फोन पर नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब सात बजे विधायक मुकेश वर्मा, लक्ष्मी नरायन यादव, अरविंद्र पचौरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाना मटसेना पहुंच गए। पुलिस ने पुरुषोत्तम को हवालात में डाला तो विधायक और भाजपा नेता थाना और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए थाने में धरने पर बैठ गए। उधर ंकार्यालय से एसएसपी मामले पर नजर रखे रहे, लेकिन थाने नहीं पहुंचे। एसएसपी ने कहा धरना दे रहे लोग लूट के आरोपी को छोड़ने की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के साथ भाजपा के शीर्ष नेताओं को दी। जब लूट के आरोपी की पैरवी करने की बात फैली तो भाजपा विधायक ने किरकिरी से बचने के लिए यू टर्न ले लिया। बोले हम लूट के आरोपी की पैरवी नहीं कर रहे। थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध खनन हो रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने से भगाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि थाने पर आंदोलन के लिए यदि मैं दोषी हॅूं तो हाईकमान कार्रवाई करे। सुबह करीब साढे़ नौ बजे नगर विधायक मनीष असीजा और दस बजे एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह थाने पहुंचे और भाजपा नेताओं से वार्ता की। जब एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि तीन दिन में जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर विधायक ने धरना खत्म किया और कार्यकर्ता थाने से बाहर आए।


वार्ता कक्ष में प्रवेश से रोकने पर भाजपा नेता पुष्पेंद्र पाल की पुलिस से नोकझोंक हो गई। समर्थक तो थाने पर मौजूद रहे, लेकिन भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ एक ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed