फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शराब पीकर दरोगा ने होटल में किया हंगामा

शराब पीकर दरोगा ने होटल में किया हंगामा

Wed, 21 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर दरोगा ने होटल में किया हंगामा
आगरा। सिकंदरा थाना की पश्चिमपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा राहुल राणा पर आरोप है कि उसने सोमवार रात दारू पीकर हंगामा किया। वह दो सिपाहियों के साथ पश्चिम पुरी के होटल वान्या पैलेस में जा पहुंचा। वहां मैनेजर अखिलेश कुमार से बदसलूकी की। होटल में आए लोगों को परेशान किया। होटल के कर्मचारियों ने रोका तो उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरोगा सफेद रंग की शर्ट पहने था। थोड़ी देर बाद दरोगा वहां से चला गया। मैनेजर ने यूपी - 100 को फोन किया। इसके बाद मंगलवार सुबह इसकी सूचना पुलिस अफसरों को दी गई। एएसपी श्लोक कुमार के आदेश पर दरोगा को पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां उससे पूछताछ की गई। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। उधर एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। एएसपी ने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह भी मालूम किया जा रहा है कि राहुल राणा की यह पहली हरकत है या इससे पहले भी उनके खिलाफ इस तरह की शिकायतें आ चुकी हैं। उधर पश्चिम पुरी के होटल और ढाबा संचालकों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। यहां सिपाही और दरोगा दारू पीकर पहले भी हंगामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed