फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 lakh loot in kamlanagar

कमला नगर में 30 लाख की लूट

Mon, 02 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 02 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
30 lakh loot in kamlanagar
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
पॉश कालोनी कमला नगर के ई-ब्लाक में रविवार दोपहर 11 बजे सिंचाई विभाग के ठेकेदार एडवोकेट रविन्द्र जिंदल के घर में घुसकर तीन बदमाश 27 लाख के जेवरात और 2.5 लाख कैश लूट ले गए। उस समय घर में नौकरानी बन्नो अकेली थी। बदमाशों ने रविन्द्र जिंदल से मिलने के बहाने दरवाजा खुलवाया। हैरानी यह कि  बदमाश अलमारी और लॉकर की डुप्लीकेट चाबियां बनवाकर लाए थे। इससे पुलिस को वारदात में किसी परिचित का हाथ होने का शक है। नौकरानी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रविन्द्र जिंदल का मकान पेट्रोल पंप के पास में है। वह सुबह 10:45 पर पत्नी आशा और भोपाल स्थित ससुराल से शनिवार को लौटी बेटी सोनू को पास की दुकान पर नाश्ता कराने ले गए थे। बन्नो के मुताबिक  उनके जाने के थोड़ी देर बाद ही डोर बेल बजी। उसने झांककर देखा तो एक युवक खड़ा था। उसने रविन्द्र जिंदल से मिलने की बात कही। बन्नो ने दरवाजा खोल दिया। उसके साथ दो नकाबपोश युवक  और अंदर आ गए। एक ने उसे चाकू दिखाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसी कमरे में दूसरे ने अलमारी और इसके लॉकर खोलकर हीरे के कड़े, चूड़ियां, पेंडेंट, सोने के हार, चेन और 2.5 लाख कैश लूटा और भाग निकले। बन्नो के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर कमरा खोला। फोन से मिली सूचना पर जिंदल फैमिली वापस आई। पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन

हर कोई हैरान था कि बदमाश सिर्फ उसी कमरे में गए जिसकी अलमारी में गहने और कैश रखा था। दूसरा, बन्नो ने गेट क्यों खोला जबकि जिंदल घर पर नहीं थे। तीसरा, बदमाशों ने डुप्लीकेट चाबियां कैसे बनवाईं। चौथा, बदमाशों ने कमरे में प्रवेश इसके साथ अटैच बाथरूम की तरफ से किया, उन्हें दरवाजे की जानकारी कैसे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलानगर की लूट में अभी कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कोई लाइन मिल जाएगी।
- सुशील घुले (एसपी सिटी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed