{"_id":"5b2d30574f1c1b614d8b7b99","slug":"21529688151-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी को गोली मारी
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में दिहुली-उखांड़ रोड पर वाहनों की चेकिंग के नाम पर दो फर्जी सिपाहियों ने राहगीरों के साथ लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट की। फायरिंग करके तीन यात्रियों को घायल कर दिया। गोली लगने से पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सैफई में भर्ती कराया गया है। फर्जी सिपाहियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे दिहुली-उखांड़ मार्ग पर नगला ग्यासी से हाईवे की ओर जाने वाली रोड पर पुलिस की वर्दी पहने बाइक सवार दो युवक वाहनों को रोककर चेकिंग करके लूटपाट की फिरार में थे। उनकी वर्दी पर नेम प्लेट नहीं थी। उन्होंने उखांड़ की ओर जा रहे ओवरलोड एक टेंपो को रोक लिया। चालक को लेनदेन को लेकर दोनों हड़काने लगे। पीड़ितों के अनुसार टेंपो सवार पूर्व सैनिक रवि यादव, जोगेंद्र, पंकज निवासी ग्यासी थाना करहल सहित अन्य सवारियों ने विरोध किया तो फर्जी सिपाहियों ने मारपीट करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से पूर्व सैनिक रवि यादव घायल हो गए। मारपीट में जोगेंद्र और पंकज भी घायल हुए। इसी बीच दोनों मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल रवि यादव को सैफई में भर्ती कराया। जोगेंद्र और पंकज इलाज के लिए इटावा चले गए।
फर्जी सिपाहियों के खिलाफ शुक्रवार शाम तक किसी ने रिपोर्ट नहीं लिखाई है। पुलिस ने घायलों से फर्जी सिपाहियों के हुलिया की जानकारी जुटाई है। पुलिस का मानना है दोनों युवक पास के ही किसी गांव के रहने वाले होंगे जो घटना के बाद आसानी से भाग गए। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के बाद भी पुलिस सक्रिय हो गई है। प्रभारी निरीक्षक ने टेंपो चालक और यात्रियों से मिली जानकारी के बाद खुद ही फर्जी सिपाहियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है शीघ्र ही फर्जी सिपाही पुलिस के शिकंजे में होंगे।