फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कुर्रा में सड़क हादसा, वृद्ध की मौत

कुर्रा में सड़क हादसा, वृद्ध की मौत

Wed, 20 Jun 2018 06:28 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
कुर्रा में सड़क हादसा, वृद्ध की  मौत
मैनपुरी/कटरा समान। थाना कुर्रा क्षेत्र में ससुराल आए वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह शौच निवृत्ति के लिए जा रहा था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के थाना अम्बाह के ग्राम कुसमुडा के रहने वाले अतर सिंह तोमर 65 वर्ष दो दिन पहले थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव चंदरपुर में अपनी ससुराल में अमरपाल सिंह भदौरिया के घर आए थे। बुधवार की सुबह पांच बजे वह शौच जाने के लिए गांव के बाहर खेत पर जा रहे थे। गांव के बाहर किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उनके रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। शव देख कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही गंाव के लोग भी मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया। सड़क पर शव रखकर जाम लगाने की सूचना मिलते ही थाना कुर्रा, एलाऊ, किशनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर लगभग एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया। रिश्तेदारों की तहरीर पर पुलिस ने किसी वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव कब्जे में लेकर लिखापढ़ी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। जिला कासगंज के थाना सिढ़पुरा के भीख भोजपुर निवासी मनोज कुमार बुधवार की सुबह थाना बिछवां क्षेत्र में जीटी रोड पर मामा ढाबा के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed