{"_id":"5b03004a4f1c1bd5408b6ff8","slug":"21526923338-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती सहित तीन को अधमरा कर डाली डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती सहित तीन को अधमरा कर डाली डकैती
Updated Mon, 21 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। गांव शीलंवत में रविवार की रात एक घर में बदमाशों ने डकैती डाली। गृहस्वामी और उनके भाई को लाठी-डंडा, सरिया से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद बदमाश घर से हजारों की नकदी व सामान लूट ले गए। इससे पहले पड़ोस के ही घर में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस जांच करने पहुंची। वहीं एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
शीतवंत निवासी चौकीदार रामप्रसाद के घर में रविवार की रात बदमाशों ने दीवार में नकब लगाकर प्रवेश किया। घर से नकदी और आभूषण रखे दो बक्से उठा ले गए। बक्सों में 4500 रुपये की नकदी और तोड़िया सहित अन्य सामान बताया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने गांव निवासी राजेश उर्फ मुन्नालाल के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे तो आहट सुनकर राजेश व उनकी पत्नी शशिकला जाग गईं। बदमाशों को देख जैसे ही उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने सरियों व डंडा से दोनों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से राजेश अधमरा हो गया। वहीं महिला दहशत के चलते कुछ भी न कह सकी।
घर के अंदर सो रहे राजेश के भाई दीपू ने जब बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। दीपू को भी बदमाशों ने सरियों व डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ितों के अनुसार इसके बाद बदमाश घर में रखी दस हजार की नकदी व 40 से 50 हजार रुपये कीमत के आभूषण बक्सा सहित लेकर भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे गांव से पांच सौ मीटर दूरी पर बक्सा खाली मिले।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल राजेश व दीपू को अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। सुबह फोरेंसिस टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इन दो घटनाओं के अलावा पड़ोस के गांव किशनपुर गढिय़ा में विधवा गुडिय़ा के घर में भीबदमाश घुस गए। वहां से भी बदमाश लगभग पांच हजार रुपये का सामान ले गए। यहां से भी बदमाश बक्सा ले गए जो सुबह खेत में पड़ा मिला। वहीं एसपी अजय शंकर राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने डकैती की इस वारदात को चोरी की धाराओं में दर्ज किया है। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों की संख्या दस से 12 के बीच थी।