{"_id":"5ac0d8474f1c1bbe618b4e5a","slug":"21522587719-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब उतारने का विरोध करने पीटा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब उतारने का विरोध करने पीटा, गंभीर
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी-बेवर। गांव घुटारा में युवक ने अवैध कच्ची शराब उतारने का विरोध किया तो कुछ लोगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। बीच बचाव करने आई मां और भाई के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव घुटारा निवासी शिवम दीक्षित शनिवार शाम करीब सात बजे घर पर था। तभी गांव निवासी कुछ लोग उसके घर आए। उन्होंने कहा कि वह अपने घर पर शराब उतरवा ले। मना करने पर आरोपी वहां से चले गए। रविवार की सुबह वे लोग डंडा लेकर घर में घुस आए और शिवम को पीटकर अधमरा कर दिया।
जब मां नीलम और भाई बचाने के लिए आई तो नामजदों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा होता देख आरोपी वहां से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक श्यम सिंह पीलवान ने बताया कि तहरीर मिल गई है। दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।