फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नोटबंदी से पैसा खत्म, स्वास्थ्य बीमा लागू इसलिए सिर फोड़ दिया

नोटबंदी से पैसा खत्म, स्वास्थ्य बीमा लागू इसलिए सिर फोड़ दिया

Mon, 05 Feb 2018 11:27 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी से पैसा खत्म, स्वास्थ्य बीमा लागू इसलिए सिर फोड़ दिया
demo pic - फोटो : demo pic
मैनपुरी। नोटबंदी के बाद एक पिता ने अपने बेटे को मारा पीटा और एक वक्त की रोटी दे रहा है। बेटे ने थाने में दी गई शिकायत में पिता के नाम के आगे गाली लिखकर संपत्ति से बेदखल कराने की मांग की। साथ ही पिता, भाई व चाचा पर एक राजनीतिक पार्टी का संरक्षण होने की बात कही है।
विज्ञापन


सोमवार को थाना कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे एक पुत्र ने अपने पिता, चाचा और भाई पर आरोप लगाए। उसका कहना है कि पिता उसके साथ मारपीट करते हैं, एक बार तो उसे जेल भी भिजवा चुके हैं। इतने दबंग हैं कि उसकी रिपोर्ट तक थाने में दर्ज नहीं होने दी गई। युवक ने कहा है कि पिता कहते हैं कि मोदी जी ने नोटबंदी कर दी है। इसलिए अब रुपया नहीं है, मोदी जी ने स्वास्थ्य बीमा लागू किया इतना कहकर उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


इतना सब होने के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने पिता, चाचा व भाई से सभी संबंध तोडे़ जाने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पिता के नाम के आगे गाली भी लिखी है। तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस भी सोच में पड़ी है कि आखिर इस समस्या में दोषी कौन है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही ने बताया युवक ने अपने पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed