{"_id":"59b6d2bc4f1c1bee7f8b5fe5","slug":"21505153724-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब कुछ चाइना का बस पटाखों पर मुहर मेक इन इंडिया की थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब कुछ चाइना का बस पटाखों पर मुहर मेक इन इंडिया की थी
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद विस्फोट कांड में पुलिस के हत्थे चढ़ा चीन का व्यक्ति खुफिया सूत्रों के अनुसार हांगकांग की एक कंपनी से जुड़ा है। पटाखे का अवैध कारोबार करने वालों ने इसी कंपनी के साथ करार किया था।
इसमें कंपनी का भी कमीशन तय था। ग्लास के कारोबार से जुड़े कारोबारी अक्सर हांगकांग जाते हैं। हांगकांग से ग्लास एक्सपोर्ट के आयटम भी यहां आते हैं। आईबी की जांच पड़ताल में तमाम तथ्य सामने आए हैं।
सूत्र बताते हैं कि शिकोहाबाद की फैक्ट्री से पकड़ में आया चीन का व्यक्ति बच्चों के खिलौने वाले पटाखे बनाने में हुनर रखता है। इसके लिए मशीन भी इसी चीनी व्यक्ति की राय पर हांगकांग की कंपनी से मंगाई गई थी।
विज्ञापन
कच्चा माल बारूद और पटाखे बनाने वाले अन्य केमिकल भी चाइना से मंगाए गए थे। ढाई साल पहले चाइना के पटाखों को अत्याधिक प्रदूषणकारी मानते हुए रोक लगा दी गई है। इस लिए सस्ती आतिशबाजी तैयार करने को पटाखा कारोबारियों ने चीन के तकनीशियनों की मदद ली। खास बात यह है कि सब कुछ चीन का है बस पटाखे पर मुहर मेक इन इंडिया की है।
एसएसपी अजय कुमार ने खुलासे के दौरान साफ कहा कि अभी तो यही चीनी व्यक्ति मिला है क्या इसके साथ और भी चीनी व्यक्ति आए थे इसकी जांच कराई जाएगी लेकिन अभी ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।
चीन के इस व्यक्ति को यहां रहते हुए फार्म सी भी भरना चाहिए था। फार्म सी के माध्यम से तस्दीक की जाती है कि कोई विदेशी नागरिक यहां रह रहा है। लेकिन धंधा अवैध था इस लिए सभी इस चीनी व्यक्ति को छिपाए रहे।