{"_id":"5973912b4f1c1b330d8b4689","slug":"21500746027-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न आई तो धुन दिया एसएसओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली न आई तो धुन दिया एसएसओ
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। फाल्ट सही कराने में देरी होने पर त्रस्त उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ की पिटाई कर दी। साथ ही हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई।
शुक्रवार की रात्रि में करीब साढ़े 9 बजे ओमवीर सिंह एसएसओ की ड्यूटी कर रहा था। तभी गोपाल बाग फीडर से पोषित होने वाली शिव बिहार कालौनी में एक फेस उड़ जाने की शिकायत बिजलीघर पर उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई थी।
रात्रि के समय अन्य फाल्ट होने से लाईनमेंनों को फाल्ट सही करने में कुछ समय लग गया, इसी से त्रस्त होकर उपभोक्ता बिजलीघर पर पहुंच गए। जहां उन्होने हंगामा करने लगे। हंगामा होते देख एसएसओ ने पुलिस को सूचना दे दी। इसी मध्य आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एसएसओ की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी एसडीओ अमित कुमार, जेई केपी सिंह को दी। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक का कहना था कि इस संबध में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। अगर मिली तो तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।