{"_id":"597391264f1c1bf6068b472c","slug":"21500746022-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 के दरोगा और चालक भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-100 के दरोगा और चालक भिड़े
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। यूपी-100 मोबाइल के चालक और दरोगा में विवाद हो गया। दोनों में विवाद बढ़ने का मामला आला अफसरों तक पहुंचा तो तत्काल मोबाइल के चालक को लाइन भेज दिया गया।
थाना बरसाना क्षेत्र 1929 नंबर की मोबाइल पर दरोगा मायाराम और चालक लाखन सिंह तैनात थे। शुक्रवार की रात 11:15 बजे पर इस मोबाइल की लोकेशन गांव नारहा थी।
आधे घंटे बाद यह मोबाइल 11:50 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां कुछ देर खड़ी होने के बाद दरोगा ने अन्य स्थान पर चलने को चालक से कहा। इसी बात पर चालक ने मना कर दिया। दरोगा और चालक में विवाद होने लगा तो यह खबर बरसाना पुलिस को लगी।
पूरा मामला एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला के संज्ञान में लाया गया। एसपी देहात ने तत्काल चालक को लाइन भेजने का फरमान दे डाला। एसपी देहात ने बताया कि चालक को मोबाइल से हटाकर लाइन भेज दिया गया है।