{"_id":"597391224f1c1bf6068b4729","slug":"21500746018-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी को गोली मारी, लूटे डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारी को गोली मारी, लूटे डेढ़ लाख
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। भरनाकलां-डिरावली माइनर के समीप शनिवार की सुबह सात बजे नकाबपोश अपाचे सवार तीन लुटेरों ने भैंस खरीदने जा रहे बाइक सवार पशु व्यापारी को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
व्यापारी के साथ जा रहा भतीजा लुटेरों के चंगुल से निकल भागा उसके पास मौजूद 35 हजार रुपये की रकम लुटने बच गई।
थाना बरसाना के गांव सहार निवासी ईसुफ पुत्र अमीनुद्दीन भतीजे साजिद के साथ गोवर्धन के गांव पलसों में भैंस खरीदने के लिए निकले थे। बाइक सवार चाचा-भतीजे भरनाकलां-डिरावली माइनर के समीप पहुंचे ही थे कि अपाचे सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने पशु व्यापारी को घेर लिया।
लुटेरों ने व्यापारी के हाथ पर डंडा से वार कर बाइक रुकवा ली। भतीजे को पकड़ लिया लेकिन मौका पाकर भतीजा लुटेरों के चंगुल से भाग निकला। इससे बौखलाए लुटेरों ने पशु व्यापारी के घुटने में गोली मार दी।
विज्ञापन
व्यापारी के घायल होते ही उसकी जेब में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटे और तीन हवाई फायर करते गोवर्धन की तरफ भाग निकले। पशु व्यापारी ने घटना स्थल पर पड़े तीन खाली कारतूस पुलिस को भी दिए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।