फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भैंस चोरों ने की किसान की गोली मारकर हत्या

भैंस चोरों ने की किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 01 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
भैंस चोरों ने की किसान की गोली मारकर हत्या
फतेहाबाद। निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव कोटरा का पुरा में शुक्रवार रात भैंस चोरों ने किसान चरण सिंह (45) पुत्र तेज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर आई पुलिस फोर्स ने बदमाशों की घेराबंदी की लेकिन चोर हाथ नहीं आ सके। वहीं फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी मिली। पुलिस के अनुसार, इस गाड़ी का प्रयोग वारदात में किया गया था।
विज्ञापन

चरण सिंह बरामदे में सो रहे थे। घर के बाहर उनकी चार भैंस बंधी थीं। रात करीब 11:45 बजे लोडिंग गाड़ी में आठ-दस चोर आए। वह भैंस गाड़ी में लादने लगे। आहट सुनकर चरण सिंह के भाई राजवीर की पत्नी नारायण देवी जाग गईं। उन्होंने शोर मचाया तो चरण सिंह भी जाग गए। उन्होंने भी शोर मचा दिया। इस पर चोर भागने लगे तो चरण सिंह ने पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एक चोर को पकड़ लिया। दोनों में गुत्थमगुत्था हुई। इसी बीच अन्य चोरों ने फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग व आसपास के ग्रामीण जाग गए। चोर भैंसों को छोड़कर गाड़ी से भाग गए। परिवारवालों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। तब पीआरबी वैन, शमसाबाद और निबोहरा थाने की फोर्स पहुंची। जानकारी पर सीओ अशोक कुमार सिंह भी आ गए। मृतक के पुत्र की तहरीर पर निबोहरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed