फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पीएनबी घोटाले की उच्चस्तरीय हो जांच

पीएनबी घोटाले की उच्चस्तरीय हो जांच

Tue, 20 Feb 2018 10:59 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले की उच्चस्तरीय हो जांच
pnb
मैनपुरी। पंजाब नेशनल बैंक में 11400 करोड़ के घोटाले का खुलासा होना चाहिए। घोटाले की उच्चस्तरीय जांच होने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रेमशंकर शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन


कांग्रेेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके धरना दिया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर घोटाला करने का आरोप लगाती थी। अब भाजपा शासन में बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक का 11400 करोड़ का घोटाला इसका जीता जागता प्रमाण है।
विज्ञापन


विजय माल्या के बाद अब नीरव मोदी भी घोटाला करके देश से फरार हो गया है। जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि घोटाला करने वालों का सीधा संबंध सत्ता पक्ष से है। सरकार को घोटाले का धन बरामद कराने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कराना चाहिए। फैयाज अहमद सिद्दीकी ने कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा मिल रहा है। धरने के बाद प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। धीरज श्रीवास्तव, राजवीर सिंह, रवी कठेरिया, रामसेवक, अनुज पाठक, गोलू पाठक, अजय चौहान, केलाश उपाध्याय, अवनीश कुमार, सुरेश राठौर, हरीओम कश्यप, शिवशंकर, विनोद शर्मा, अमित कुमार, संतोष मिश्रा, शिवराज सिंह यादव, धर्मेंद्र कुमार, रामगोपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed