{"_id":"6a930a6f4a4025711008b886","slug":"student-terrified-after-being-beaten-by-teacher-did-not-attend-college-on-saturday-either-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105366-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिक्षक की पिटाई के बाद दहशत में छात्र, शनिवार को भी कॉलेज नहीं पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिक्षक की पिटाई के बाद दहशत में छात्र, शनिवार को भी कॉलेज नहीं पहुंचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कक्षा दस के 13 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित मारपीट किए जाने के मामले में छात्र शनिवार को भी कॉलेज नहीं पहुंचा। थाने पर दर्ज कराई गई। प्राथमिकी की परिजनों का कहना था कि घटना के बाद से छात्र दहशत में है और कॉलेज जाने से घबरा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था।
कस्बे की एक कालोनी निवासी 13 वर्षीय छात्र पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को कक्षा के दौरान शिक्षक ने किसी बात को लेकर छात्र की कथित रूप से पिटाई कर दी। घटना के बाद छात्र ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
परिजनों के अनुसार, मारपीट की घटना के बाद छात्र मानसिक रूप से परेशान है। शनिवार को वह कॉलेज नहीं गया। परिजनों का कहना है कि छात्र घटना को लेकर भयभीत है और दोबारा कॉलेज जाने में असहज महसूस कर रहा है। इससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जबकि इस मामले में शुक्रवार को छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार कार्ड शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच उपरांत शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को कक्षा दस के 13 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित मारपीट किए जाने के मामले में छात्र शनिवार को भी कॉलेज नहीं पहुंचा। थाने पर दर्ज कराई गई। प्राथमिकी की परिजनों का कहना था कि घटना के बाद से छात्र दहशत में है और कॉलेज जाने से घबरा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था।
कस्बे की एक कालोनी निवासी 13 वर्षीय छात्र पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को कक्षा के दौरान शिक्षक ने किसी बात को लेकर छात्र की कथित रूप से पिटाई कर दी। घटना के बाद छात्र ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, मारपीट की घटना के बाद छात्र मानसिक रूप से परेशान है। शनिवार को वह कॉलेज नहीं गया। परिजनों का कहना है कि छात्र घटना को लेकर भयभीत है और दोबारा कॉलेज जाने में असहज महसूस कर रहा है। इससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जबकि इस मामले में शुक्रवार को छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार कार्ड शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच उपरांत शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन