फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.86 lakh looted from farmer

किसान से केसीसी लोन के 2.86 लाख लूटे

Tue, 01 Mar 2016 01:15 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Tue, 01 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
2.86 lakh looted from farmer
किरावली स्थित ग्रामीण बैंक से केसीसी लोन के 2.86 लाख रुपये निकालकर घर जा रहे एक किसान से पल्सर सवार लुटेरों ने रुपये लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के गांव अरहेरा निवासी विनोद लवानियां पुत्र गनपत ने किरावली स्थित ग्रामीण बैंक से तीन लाख 33 हजार रुपये का केसीसी लोन स्वीकृत कराया था। सोमवार को उन्होंने खाते से तीन लाख रुपये निकाले थे। इनमें से कुछ रुपये खर्च कर दिए। बचे हुए दो लाख 86 हजार रुपये लेकर विनोद अपने साथी हरीओम पुत्र चरण सिंह के साथ शाम लगभग पांच बजे बाइक पर सवार होकर किरावली से गांव लौट रहे थे। तभी अहरेरा-सरसा मार्ग पर गढ़ी जिंदपुरा के निकट पीछे से आए पल्सर सवार तीन लुटेरों ने तमंचे की बट मारकर उन्हें गिरा दिया और रुपये छीन लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया और भाग निकले। बाद में विनोद की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कराई लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। घटना की सूचना पर देरशाम एसपीआरए बबिता साहू मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

एत्मादपुर में लूट की सूचना से मचा हड़कंप
एत्मादपुर। खंदौली रोड पर गांव नगला केहरी के पास एक युवक से कार और नगदी लूटे जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। छानबीन के बाद मामला कार की खरीद-फरोख्त का निकला। मामला सोमवार को तकरीबन ढाई बजे का है। नगला लाले निवासी सोनू पुत्र हरपाल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर लूट की सूचना दी। बताया कि बाइक सवार तीन लोग ईको कार और 50 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्म सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और बाइक सवारों को पकड़ने के लिए नगर में नाकाबंदी कराई। उन्होंने बताया कि सोनू से पूछताछ के दौरान मामला कार की खरीद-फरोख्त का निकला। सोनू ने इस्लामनगर टेढ़ी बगिया निवासी सलीम पुत्र सन्नाम खां से 22 दिसंबर 2015 को ईको कार कार खरीदी थी। रुपयों के लेनदेन के विवाद के बाद कार मालिक सलीम सोनू से अपनी कार ले गए। इस पर सोनू ने पुलिस कंट्रोल रूम पर लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed