{"_id":"59553a014f1c1bca518b461d","slug":"191498757633-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में 21 दिन पूर्व सराफा व्यापारी से लूट करने के बाद गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को लाखों की नकदी जेवर सहित गिरफ्तार किया है। गांव हरचंदपुर निवासी आरोपी ने लूट के जेवर व नकदी मां के पास छिपा दिए थे। पुलिस ने महिला को भी अभियुक्त बनाया है।
आठ जून की रात थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला सिंधी निवासी सराफा व्यापारी राजेश वर्मा की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। करीब 60 लाख का जेवर व नकदी लूट ले गए थे। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। उक्त घटना के कुुछ दिन बाद पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी गोविंद उर्फ लला राठौर के गैंग के छोटे सिंह निवासी मोहल्ला अग्रवाल, लालू उर्फ पवन निवासी पावर हाउस, गोविंद उर्फ लाला गांव हरचंदपुर और हरिओम लोधी गांव हरचंदपुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया था।
सराफा व्यापारी रामकुमार की चोरी का माल खरीदने को लेकर गिरफ्तारी की गई थी। लूट की योजना गोविंद उर्फ लला ने बनाई थी। पुलिस ने उनके कब्जे से 110 ग्राम सोने के आभूषण, दो किलो ग्राम चांदी, 35210 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक व छोटे के कब्जे से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन
बुधवार रात को स्वाट टीम प्रभारी दिवाकर सिंह ने टीम के साथ भोगांव के बेवर अड्डे के समीप आरोपी अमित उर्फ सोनू गांव हरचंदपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि लूट का माल उसने मां आशा देवी के पास छुपा रखा है। रात को ही पुलिस ने दबिश देकर उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं 1.80 लाख की नकदी, करीब आठ लाख का लूटा गया सोना व 928 ग्राम चांदी बरामद की। मृतक परिवारीजनों ने भी बरामद माल की पहचान की।
गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राजेश एस ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी ने लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है। वहीं करीब एक वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र में पकडे़ गए आरोपी के भाई ने सराफा व्यापारी के साथ लूट के बाद हत्या की थी। वहीं आरोपी की मां को सब कुछ जानते बूझते आरोपी पुत्र का सहयोग देने व लूट का माल छिपाकर रखने का दोषी पाया गया है। दोनों को चालान कर जेल भेजा है।
टीम को तीन हजार का इनाम
हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी और माल बरामदगी को लेकर एसपी ने स्वाट टीम को तीन हजार का इनाम दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी दिवाकर सिंह, जोगेंद्र प्रभारी सर्विलांस सेल, कांस्टेबल रवि कुमार, राधेश्याम, प्रदीप सोलंकी, संजेश कुमार, जितेंद्र सिंह शामिल हैं।