फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बिजली विभाग के कर्मियों को लूटने वाला गिरफ्तार

बिजली विभाग के कर्मियों को लूटने वाला गिरफ्तार

Sun, 15 Jul 2018 10:22 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मियों को लूटने वाला  गिरफ्तार
मैनपुरी। विद्युत विभाग के कर्मियों से लाखों की नकदी लूट करने वाला एक युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 25 जून को हुई इस वारदात के बाद पुलिस लगातार खुलासे के प्रयास में जुटी थी। दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। रविवार को सीओ सिटी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड पर 25 जून की शाम विद्युत विभाग के कर्मचारी आफिस से घर आ रहे थे। तभी एक बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर रोकने के बाद असलाह के बल पर 1.95 लाख कैश लूट लिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। सर्विलांस की मद्द से शनिवार की रात पुलिस ने रविवार की रात बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध को उठाया। पूछताछ में उसने अपना नाम बलराम उर्फ बल्ला निवासी गांव हरचंदपुर बताया। उसने कर्मियों के साथ लूट की वारदात करने की बात कबूल की। बताया कि उसने साथ वारदात में साथी जबर सिंह निवासी गांव जवापुर दन्नाहार और मोनू निवासी इटावा भी शामिल था।
विज्ञापन


बाइक उसकी थी इसलिए उसके हिस्से में 75 हजार की रकम आई थी। रविवार को प्रेसवार्ता कर सीओ सिटी राकेश पांडेय ने बताया कि कन्नौज से सटी सीमा पर भी पकड़ा गया लुटेरा व साथी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लुटेरे के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस व लूटे गए करीब 70 हजार की नकदी भी मिली है। थाने में आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद आरोपी को जेले भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed