फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   विवाहिता को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप

विवाहिता को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप

Tue, 05 Jun 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप
मैनपुरी-बेवर। अशोकपुर गड़ेरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की सोमवार की रात मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद जब परिजन पहुंचे तो शव बरामदे में रखा मिला। वहीं, डेढ़ वर्षीय बालक पास ही एक चारपाई पर मिला। परिजनों ने पुत्री की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर गड़ेरा निवासी लालू की शादी सात जनवरी 2015 को थाना भोगांव क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी पूजा के साथ हुई थी। सोमवार की रात परिजन घर में मौजूद थे, इस बीच विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद जब मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो पूजा का शव घर के बरामदे में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


वहीं पूजा का डेढ़ वर्षीय पुत्र पास की चारपाई पर मिला। सभी ससुरालीजन वहां से भाग चुके थे। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज में दो लाख और एक भैंस की मांग करते हुए पति व ससुरालीजन पूूजा को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने के चलते ही पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed