फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंदी ने दो वार्डन को दी जान से मारने की धमकी

बंदी ने दो वार्डन को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 22 Oct 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बंदी ने दो वार्डन को दी जान से मारने की धमकी
जेल बंद बदमाश ने दी धमकी
मैनपुरी। जिला कारागार के एक बंदी ने जेल में तैनात वार्डन को जेल से बाहर निकलते ही जान से मारने की धमकी दी है। वार्डन ने जेल अधीक्षक को जानकारी देने के साथ ही थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र निवासी जीतू जिला कारागार में निरुद्ध है। पूर्व में एक बार वह पेशी पर फिरोजाबाद जाने के दौरान बंदी रक्षक पर हमला कर चुका है। घिरोर में एक व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने सहित कई अन्य मामले भी उस पर दर्ज हैं। इधर, जीतू ने अब जिला कारागार के दो वार्डन को भी जेल से बाहर निकलने के बाद जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


जेल वार्डन उपेंद्र कुमार ने इसकी तहरीर थाने में दी है। वार्डन के मुताबिक जीतू जेल में मनमानी करता है। जब उसे रोका तो उसने जान से मारने की धमकी दी। वहीं वार्डन सुंदरलाल गौतम ने भी जीतू पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा का कहना है कि बंदी जीतू बेहद शातिर अपराधी है। पूर्व में उसके स्थानांतरण किए जाने की मांग की गई थी। मंजूरी मिलने के बाद उसे अन्य जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वह पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed