{"_id":"59ac4b1f4f1c1bf3278b5054","slug":"181504463647-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आया सेना नायक संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी पर आया सेना नायक संदिग्ध हालात में लापता
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला गिरधारी में छुट्टी पर आया सेना का जवान 31 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। खोजबीन के बाद सुराग नहंीं लगने पर परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
नगला गिरधारी (कुर्रीकूपा)निवासी डोरीलाल यादव का बड़ा बेटा ब्रजमोहन यादव (33) सेना में नायक पद पर राजस्थान के जोधपुर में तैनात है। बृजमोहन 16 अगस्त को छुट्टी पर आया था और 31 अगस्त का फिरोजाबाद स्थित एक्सिस बैंक में रुपये निकालने की कहकर बाइक से फिरोजाबाद गया था।
देर शाम घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सेना नायक के पिता ने डोरीलाल यादव ने थाना लाइनपार थाने में तहरीर दी है। पिता ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए जल्द बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
ब्रजमोहन के गायब होने से पत्नी एवं तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष लाइनपार ने कहा कि नगला गिरधारी से सेना के जवान के गायब होने की सूचना मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
दो सितंबर को ज्वाइन करनी थी ड्यूटी
अवकाश की अवधि खत्म होने पर ब्रजमोहन यादव को दो सितंबर को ड्यूटी पर जाना था। परिवारीजनों ने आर्मी मुख्यालय को ब्रजमोहन के गायब होने की सूचना दी है। परिवार के लोगों ने थाना पुलिस की आर्मी मुख्यालय से फोन पर बात कराई।