फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गैर प्रांत की शराब से भरा ट्रक पकड़ा

गैर प्रांत की शराब से भरा ट्रक पकड़ा

Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
गैर प्रांत की शराब से भरा ट्रक पकड़ा
शराब से भरा ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
औंछा (मैनपुरी)। थाना पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार रात को संयुक्त कार्रवाई के दौरान पड़रिया चौराहा के समीप एक ट्रक में लादकर ले जाई जा रही गैर प्रांत की शराब पकड़ी है। पुलिस ने ट्रक से करीब 660 पेटी शराब की बरामद की हैं। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। शराब की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने पड़रिया चौराहा पर घेराबंदी कर दी। सूचना मिली कि एक ट्रक में गैर प्रांत की लाखों की शराब लादकर क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाई जा रही है। सूचना पर टीम पहले से ही मुस्तैद थी। देर रात को पुलिस को घिरोर मार्ग से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेज भगा दिया। पुलिस ने कुछ दूर पीछा करने के बाद ट्रक पकड़ लिया। ट्रक से कूदकर भाग रहे चालक को भी पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान ट्रक से 660 पेटी अरुणाचल प्रदेश के डाल्फिन ब्रांड की व्हिस्की बरामद की। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम संजय कुमार पुत्र चंदन सिंह निवासी नगला टीकाराम थाना नसीरपुर जिला फिरोजाबाद बताया। उसने भागे हुए साथियों के नाम सिंटू निवासी नगला आंध्रा थाना औंछा व नीरज निवासी पाड़म जसराना फिरोजाबाद बताया है। पुलिस ट्रक व चालक को थाने ले गई। ट्रक से बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed