{"_id":"5b153c154f1c1b6d4d8b4a4d","slug":"171528118293-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष पर नाम निकालने के नाम पर रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाध्यक्ष पर नाम निकालने के नाम पर रुपये लेने का आरोप
Updated Mon, 04 Jun 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। एसपी कार्यालय पहुंचे थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी एक युवक ने थानाध्यक्ष पर एक मामले में भाई का नाम निकालने के एवज में मोटी रकम लिए जाने का आरोप लगाया। मामला गांव बिरतिया का है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव बिरतिया निवासी दशरथ सिंह के भाई के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया गया था। उसके मुताबिक भाई को उक्त मामले में झूठा फंसाया गया था। उसने जब इस बारे में थानाध्यक्ष से बात की तो नाम निकालने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गई।
दशरथ ने बताया कि उसने 45 हजार की रकम दो बार में एक बार खुद तो दूसरी बार एक अन्य व्यक्ति द्वारा थानाध्यक्ष को दे दी। बाकी के रुपये का वह इंतजाम नहीं कर सका। इसके चलते उसके भाई को जेल जाना पड़ा। जब उसने थानाध्यक्ष से 45 हजार वापस मांगे तो मना कर दिया गया। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे दशरथ का कहना है कि उसने जो रकम भाई का नाम निकालने के लिए दी थी। उसे थानाध्यक्ष से वापस दिलाया जाए। वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगा। वहीं थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह का कहना है कि किसी से कोई रुपया नहीं लिया गया। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।