{"_id":"5b153c0c4f1c1bf76e8b6531","slug":"171528118284-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा जी ने अच्छी खासी सेवा कराई, काम धेला भर नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा जी ने अच्छी खासी सेवा कराई, काम धेला भर नहीं
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दरोगा जी ने अच्छी खासी सेवा करा ली। फिर भी जमीन पर कब्जा रुकवाने की बजाय काम शुरू करा दिया। पीड़ित अब कार्रवाई के लिए दरोगा के चक्कर लगा रहे हैं। वह रोजाना ही पीड़ित को टहला रहा है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा निवासी अनिल कुमार के मुताबिक कचहरी रोड पर उनकी भूमि थी। जिसे उन्होंने पूर्व में बेच दिया था। कुछ जगह अभी भी वहां बची हुई थी। दूसरी पार्टी ने उनकी उक्त जगह को दिखाकर दूसरी जगह का बैनामा कर दिया। जब उनकी भूमि पर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो जानकारी हुई। जब उन्होंने काम रुकवाना चाहा तो विपक्षी उसे अपनी खरीदी हुई जमीन बताने लगे।
अनिल कुमार का कहना है कि उक्त लोगों की जमीन उनकी जगह से दूरी पर है। मामला न्यायालय में चल रहा है, शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज रेलवे गेट को भेजा गया। उन्होंने पहली बार जाकर काम को रुकवा दिया। इसके बाद अनिल ने उनकी सेवा पानी के तौर पर 10 हजार रुपये भी दे दिए। अगली बार जब काम शुरू हुआ तो दरोगा जी टस से मस नहीं हुए। पीड़ित जब भी काम रुकवाने की बात कहता तो दरोगा टहला देते हैं। पीड़ित का कहना है कि वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगा। उसके रुपये भी ले लिए और काम भी धेला भर का नहीं किया। वहीं दरोगा ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।