फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   चार दिन से लापता युवक का शव मिला

चार दिन से लापता युवक का शव मिला

Mon, 02 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चार दिन से लापता युवक का शव  मिला
शव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी-भोगांव। गांव नगला खरा के पास खेत में एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद एसडीएम के अर्दली ने शव को देखन के बाद पहचान साले के रूप में की। बताया कि वह चार दिनों से लापता था। उसकी मौत कैसे हुई इसके बारे में सभी ने अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला खरा के पास से होकर गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह गांव निवासी रमेश के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने के बाद सीओ परमानंद पांडेय पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव किसका है इसके बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली गई मगर कोई कुछ भी नहीं बता सका। जिसके बाद पुलिस ने टेंपो से शव को मोर्चरी के लिए भेजा।
विज्ञापन


रास्ते में एसडीएम भोगांव के अर्दली प्रमोद सिंह ने शव को देखने के बाद उसकी शिनाख्त बड़े भाई के साले मोहरपाल निवासी गांव हजारा थाना बेवर के रूप में की। बताया कि मृतक चार दिनों से लापता था वहीं परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इंस्प्ेक्टर भोगांव शशिकांत शर्मा ने बताया कि शव के पास एक थैला मिला है। जिसमें एक महिला व मृतक के कपड़े रखे हुए हैं। मृत्यु की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed