फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sat, 31 Mar 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की  मौत
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी-बेवर। जीटी रोड पर नवीगंज चौकी पास परिजनों के साथ मेला देखने जा रहा मजदूर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने मृतक के परिजनों को रास्ते में उतार दिया। इसके बाद ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खाकेताल निवासी बबलू (35) वर्ष मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को वह पत्नी, बच्चों और ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर से छिबरामऊ क्षेत्र स्थित माधोनगर देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। गांव निवासी सुकेश ट्रैक्टर चला रहा था वहीं महिलाएं व पुरुष ट्राली में बैठे हुए थे। सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर जब जीटी रोड पर नवीगंज चौकी के पास पहुंचा। अचानक सड़क पर गड्ढे में पहिया जाने से ट्रैक्टर उछला और नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


जब तक चालक कुछ समझ पाता तब तक ट्रैक्टर का पिछला पहिया बबलू को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के बाद टै्रक्टर में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। चालक ने टैक्टर को कुछ दूरी पर रोका। जब मृतक की पत्नी व उतर गए तो वह ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed