{"_id":"59cbe7984f1c1baa538b4b1e","slug":"161506535320-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की मौत, पेड़ पर लटकता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध की मौत, पेड़ पर लटकता मिला शव
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी वृद्ध का शव खेत के समीप एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। वह सुबह साइकिल से खेत पर गया था।
थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी लल्लू सिंह (65) बुधवार सुबह पशुओं को चारा आदि देने के बाद खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। दिन में करीब 11.30 बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्होने लल्लू सिंह का शव खेत में लगे बकेना के पेड़ पर फंदे से लटका देखा।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी, तो हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की तहरीर मृतक के पुत्र संदीप ने थाने में दी है।