फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ग्रामीणों ने पकड़ा तो पुलिस ने थाने से छोड़ा

ग्रामीणों ने पकड़ा तो पुलिस ने थाने से छोड़ा

Sun, 09 Jul 2017 11:20 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ा तो पुलिस ने थाने से छोड़ा
कुर्रा (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भवानीपुर में युवक की हत्या में नामजद आरोपी के दामाद को शनिवार रात ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। वहां से पुलिस ने उसे भगा दिया। भागने वाला युवक लखनऊ में कांस्टेबल है। वह रात को आरोपियों के घर के बाहर बंधे पशु खोलने आया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी सत्यदेव यादव (32) की एक हजार रुपये उधारी के विवाद में शुक्रवार रात को नामजद आरोपियों ने भाले से गोदकर हत्या कर दी थी। इससे पहले आरोपी रक्षपाल व उसके साथियों ने मृतक सत्यदेव के भाई को तलवार मारकर घायल किया था। जब रिपोर्ट दर्ज कराई तो थाना पुलिस ने धाराएं ही बदल दीं। इस पर आरोपी छूट गए थे। पुलिस की इस लापरवाही से ही सत्यदेव की जान गई। सत्यदेव की हत्या के मामले में छोटे भाई की पत्नी सुमन ने रक्षपाल, उसके पुत्र अनीश उर्फ नीलेश, अनिल व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बीच शनिवार रात को आरोपी रक्षपाल का बहनोई देवेंद्र जो कि लखनऊ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। रात को आरोपी के घर के बाहर बंधे पशु खोलने आया था। तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सूत्रों की मानें तो थाने में उसकी काफी आवभगत की गई। फिर उसे चुपचाप से थाने से भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि वह आरोपी के घर के बाहर बंधे पशु देखने आया था। वह कोई आरोपी नहीं था। वह किसी तरह थाने से निकल गया होगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed