फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   चेयरमैन पति और सभासद में नोकझोंक का ऑडियो वायरल

चेयरमैन पति और सभासद में नोकझोंक का ऑडियो वायरल

Tue, 11 Jun 2019 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन पति और सभासद में नोकझोंक का ऑडियो वायरल
ऑडियो वायरल - फोटो : dumy pic
मैनपुरी। नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा देवी के पति व नगर पालिका के ब्रांड एंबेसडर लक्ष्मण गुप्ता और सभासद निशांत जैन के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में दोनों में काफी देर तक नोकझोंक हुई है।
विज्ञापन


नगर के वार्ड संख्या 29 के सभासद निशांत जैन ने फेसबुक पर चेयरमैन प्रतिनिधि को लेकर टिप्पणी की है। सभासद ने चेयरमैन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इसके बाद चेयरमैन मनोरमा देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता ने निशांत जैन उर्फ गोगा को फोन लगाया।
विज्ञापन


ऑडियो में चेयरमैन पति गायों के लिए आए भूसा को लेकर लगाए गए आरोप में सौगंध भी खाते नजर आए। वहीं दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई। यह ऑडियो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद निशांत जैन अपने घर के अंदर हैंडपंप लगवाना चाहता था। उसके द्वारा आए दिन मोहल्ले में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज व अभद्रता की जा रही है। वह मुझे जेल भेजने की धमकी दे रहा है। वह एक ठेकेदार से मिला हुआ है। उसकी सह पर ही मोहल्ले के लोगों को धमकी देता है। शीघ्र ही इस मामले को लेकर मैं एसपी से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज कराऊंगा।

लक्ष्मण गुप्ता, चेयरमैन पति

नगर पालिका के कई मामलों में भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी शिकायत कुछ सभासदों के साथ मैंने की है। उसी बात पर नाराज होकर उसे चेयरमैन पति ने धमकाया है। इस मामले में शीघ्र ही मैं सभासदों के साथ डीएम और एसपी से मुलाकात करूंगा।
निशांत जैन, सभासद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed