फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद परिचालक से मारपीट कर छीना कैश भरा बैग

टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद परिचालक से मारपीट कर छीना कैश भरा बैग

Tue, 11 Jun 2019 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद परिचालक से मारपीट कर छीना कैश भरा बैग
बस परिचालक से उलझते यात्री - फोटो : dumy pic
भोगांव (मैनपुरी)। बस स्टैंड पर बच्ची का टिकट बनवाए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बाइक सवार कैश से भरा बैग लूटकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


आगरा से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस में आदर्श नगर बकेवर जनपद इटावा निवासी सोनू परिचालक है। मंगलवार को वह शहर स्थित बस स्टैंड से सवारी लेकर फर्रुखाबाद जा रहा था। बस में सवार दो महिलाओं से परिचालक ने टिकट लेने के लिए कहा। महिलाओं ने दो टिकट बनवा लिए।
विज्ञापन


आरोप है कि जब सोनू ने 10 वर्षीय बच्ची का टिकट बनवाने के लिए कहा तो महिलाओं ने मना कर दिया। इस पर जब परिचालक ने बस से उतर जाने के लिए कहा तो महिलाओं ने परिजनों को फोन कर दिया। इसके बाद जब बस भोगांव बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां दो बाइकों पर सवार करीब छह युवक मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस रुकते ही सोनू को बस से उतारकर मारपीट करने लगे। उसका कैश बैग छीन लिया, उसमें से करीब पांच हजार की नकदी लूट ली। युवक महिलाओं और बच्ची को लेकर वहां से चले गए। परिचालक ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि आरोपी दोबारा भोगांव आने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए हैं।


पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी पकड़ में नहीं आ सका।

दो घंटे तक यात्री रहे परेशान
परिचालक के साथ मारपीट से सवारी घबरा गईं। वहीं पुलिस के आने के बाद छानबीन शुरू हो गई। करीब दो घंटा तक स्टैंड पर बस खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिचालक द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद बस बेवर की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed