फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सिपाही के बेटे ने तमंचे के बल पर किया किशोरी से दुष्कर्म

सिपाही के बेटे ने तमंचे के बल पर किया किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 09 Jun 2019 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के बेटे ने तमंचे के बल पर किया किशोरी से दुष्कर्म
किशोरी के साथ दुष्कर्म - फोटो : demo pic
कासगंज। यूपी 100 में तैनात सिपाही के बेटे ने किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विगत 23 अप्रैल 2019 किशोरी अपने खेत पर जा रही थी। खुशकरी गेट के निकट यूपी 100 पर तैनात पुलिस कर्मी अमृत लाल के पुत्र किशन कुमार ने किशोरी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद किशन कुमार उसे अपने साथ ले गया और कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने किसी को जानकारी पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। तभी किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर राहगीर एकत्रित हो गए और लोगों ने दरवाजा खुलवाया। लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी फायर करता हुआ दूसरे गेट से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पुलिस के पास पहुंचे लेकिन पुलिस ने सिपाही के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और न ही मेडिकल कराया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसपी से की।


एसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक दिनेश दुबे का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस की मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed