{"_id":"5cf7fef5bdec2207897f389e","slug":"15597565283-agra-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट खिलाकर युवक से नकदी-मोबाइल किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिस्कुट खिलाकर युवक से नकदी-मोबाइल किया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान युवक से ढाई हजार रुपये और मोबाइल पार कर ले गए। बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में पड़े युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के शिवसिंहपुर निवासी सूरज पुत्र भूदेव सिंह दिल्ली स्थित कंपनी में काम करता है। देर रात वह दिल्ली से रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहा था। रोडवेज बस में जहरखुरान ने उसे बिस्कुट पर नशीला पदार्थ लगाकर खिला दिया। इसके बाद वह अचेत हो गया और जहरखुरान उसके पास रखी नकदी और मोबाइल पार कर ले गया। बस में युवक को बेहोशी की हालत में देखकर चालक और परिचालक उसे बस स्टैंड पर उतारकर चले गए। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया।