फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कार न मिली तो विवाहिता को मायके छोड़ गए ससुराल वाले

कार न मिली तो विवाहिता को मायके छोड़ गए ससुराल वाले

Wed, 05 Jun 2019 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
कार न मिली तो विवाहिता को मायके छोड़ गए ससुराल वाले
दहेज उत्पीड़न मामले - फोटो : demo pic
टूंडला (फिराेजाबाद)। अतिरिक्त दहेज में कार के लिए ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे मायके छोड़ गए। पीड़िता ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर-कुतुबपुुर निवासी सुमन पुत्री हरेंद्र सिंह का आरोप है कि उसकी शादी 23 नवंबर, 2017 को थाना टूंडला क्षेत्र के गांव गढ़ी जाफर निवासी शीलेश कुमार पुत्र वीरमसिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


पिता ने शादी में 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे, लेकिन तीन महीने बाद ही ससुराल वाले उसे एक अल्टो कार के लिए परेशान करने लगे थे। आए दिन मारपीट करने लगे। इससे वह तनाव में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अप्रैल 2018 को वह गंभीर रूप से बीमार हो गई। ससुराल वाले उपचार कराने के बजाए उसे पिता के घर छोड़ गए थे। स्वस्थ होने के बाद जब पिता ने ससुराल ले जाने की बात कही तो ससुराल वाले बिना कार ले जाने को तैयार नहीं हुए।


पिता ने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। पीड़िता सुमन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति शीलेश, जेठ योगेश, ससुर वीरम सिंह, सास शीतला देवी निवासी गांव गढ़ी जाफर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed