फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जहरीली शराब प्रकरण में डीएम ने बनाई जांच कमेटी

जहरीली शराब प्रकरण में डीएम ने बनाई जांच कमेटी

Sun, 19 May 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब प्रकरण में डीएम ने बनाई जांच कमेटी
जहरीली शराब केस - फोटो : demo pic
कासगंज। जहरीली शराब पीने से युवक की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। डीएम ने एडीएम के नेतृत्व में जांच कमेटी बना दी है। इसमें आबकारी अधिकारी को भी शामिल किया है। कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फर्रुखाबाद प्रशासन से संपर्क कर टीम मामले की जांच आगे बढ़ाएगी। इसके अलावा ठेका संचालक और सेल्समैन को भी नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


सोरों के मोहल्ला चक्रतीर्थ से अमर सिंह की बरात में फर्रुखाबाद के हजरतगंज गए चार बराती शराब पीने से बीमार हो गए थे। गंभीर हालत में राजवीर पुत्र कन्हैया लाल ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया था। वहीं तीन अन्य को अलीगढ़ रेफर किया गया था। जहरीली शराब से युवक की मौत के प्रकरण को डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


डीएम ने एडीएम योगेंद्र कुमार को जांच अधिकारी नामित करते हुए टीम बना दी है। बिंदुवार जंाच रिपोर्ट मांगी है। दोषियों को चिह्नित कराया जा रहा है। जांच कमेटी फर्रुखाबाद प्रशासन से संपर्क करेगी। आबकारी अधिकारी से भी जानकारी की जाएगी। इसके अलावा देसी शराब के ठेका संचालक और सेल्समैन को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। टीम ने फिलहाल प्राथमिक स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी चला चेकिंग अभियान
कासगंज। फर्रुखाबाद जिले में जहरीली शराब पीने से सोरों के युवक की मौत के बाद सतर्कता बरती जा रही है। आबकारी विभाग ने रविवार को भी शराब की दुकानों की चेकिंग की। सहावर, अमांपुर, पटियाली में खेतों पर चेकिंग की गई। कासगंज क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में चेकिंग की गई।


- मामले की जांच एडीएम योगेंद्र कुमार को दी गई है। निर्देश दिए हैं कि जल्द ही जांच पूरी कर आख्या सौंपें। जो भी दोषी हो उसे चिह्नित करें और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए- चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed