फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस के पिटाई के मामले में आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पुलिस के पिटाई के मामले में आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 May 2019 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के पिटाई के मामले में आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
police - फोटो : amar ujala
टूंडला/ नगला बीच (फिरोजाबाद)। नगला बीच कस्बा के चौराहे पर मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार के चालान काटने को लेकर विवाद में चौकी प्रभारी ने छह नामजद सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद रख धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम चौकी नगला बीच प्रभारी ओमेन्द्र सिंह व उनका चालक सतेन्द्र सिंह कस्बा के चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर तीन लोग आए और पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस से हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


पुुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी थी। पीड़ित दरोगा ओमेन्द्र सिंह व पुलिस जीप चालक सतेंद्र सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करना, पुलिस कर्मियों के जीवन को संकट में डालना, सामूहिक रूप से बलवा करना, गाली-गलौज व जान से मरने की धमकी देने की आरोपी हरेश कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, शिवनाथ गुप्ता, जौली गुप्ता, प्रभात कुमार गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध मेंदुकानदारों ने प्रदर्शन किया। मामले में उपद्रव की आशंका को लेकर पचोखरा पुलिस, नारखी पुलिस, रजावली, ताजपुर चौकी पुलिस व एक दर्जन महिला आरक्षी सहित कस्बा में तीन घंटे डेरा डाले रहे।

नारखी पुलिस पर पहले भी होते रहे हैं हमले
  • - कुछ वर्ष पूर्व नगला बीच चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने रूधऊ निवासी एक युवक को साइकिल चोरी में पकड़ा था। जिससे रूधऊ की पुलिया पर उन्हें पीटकर घायल कर उनकी पिस्टल लूट ली थी। जिस पर सुधीर कुमार सिंह ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। इस मामले में आरोपी जेल भी गए थे। अभी तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
  •  
  • नगला बीच प्रभारी मनोज कुमार ने सब्जी मंडी में शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवकों को रोका तो शराबियों ने गाली-गलौज कर पुलिस से मारपीट कर दी थी।
  • थाना नारखी में तैनात दरोगा रामवीर शर्मा को धर्मेंद्र प्रजापति के यहां नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर शादी रुकवाने पहुंचे थे तो वहां उनकी पिटाई कर दी थी। जिस पर दरोगा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
  •  
  • थाना नारखी में तैनात एसएचओ संजय सिंह का दो अक्तूबर 18 को एससीएसटी एक्ट के बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सिर फोड़ दिया था। जिस पर पुलिस प्रशासन ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed