फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला पंचायत सदस्य की पुत्री को लगी गोली

जिला पंचायत सदस्य की पुत्री को लगी गोली

Fri, 29 Mar 2019 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
आसपास के लिए
विज्ञापन


फोटो-35

जिला पंचायत सदस्य की पुत्री को लगी गोली
-नामजद लोगों पर आरोप, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम जिला पंचायत सदस्य की पुत्री गोली लगने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। परिजनों ने नामजद लोगों पर आरोप लगाया है।
मैनपुरी रोड भोगांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सुधा राजपूत की 11 वर्षीय पुत्री निहारिका शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद परिजनों ने नामजद लोगों पर रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छर्रे लगने की बात कही जा रही है। घटना घर के अंदर हुई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिता पर है सिपाही की हत्या का आरोप
11 वर्षीय निहारिका के पिता ऋषि राजपूत एक सिपाही की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। बंदी को दीवानी से भगाने के दौरान सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed