फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गांव प्रहृलादपुर में फिर चले ईंट पत्थर

गांव प्रहृलादपुर में फिर चले ईंट पत्थर

Tue, 26 Mar 2019 06:50 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Tue, 26 Mar 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
गांव प्रहृलादपुर में फिर चले ईंट पत्थर
मैनपुरी-बरनाहल। गांव प्रहलादपुर में एक बार फिर से दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जमकर मारपीट व ईंट पत्थर चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। कुछ दिन पूर्व भी दोनों पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर बीते शनिवार को जगदीश चंद्र व अशोक कुमार के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष को पुलिस थाने ले गई थी, वहं समझौता के बाद मामला रफा दफा हो गया था।
विज्ञापन


सोमवार की रात एक बार फिर से दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडा चले और पत्थरबाजी भी हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के किरन देवी, जगदीश और दीपचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों का मेडिकल कराया गया। थानाध्यक्ष जेडी सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed