{"_id":"5c990c3cbdec222ffc3598a9","slug":"155353409613-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आया बंदी चकमा देकर हिरासत से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आया बंदी चकमा देकर हिरासत से फरार
विज्ञापन
बदमाश यहीं से हुए थे फरार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय में सोमवार को तारीख पर आया बंदी एचसीपी(हेड कांस्टेबल ऑफ पुलिस) को चकमा देकर भाग निकला। जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर बंदी की तलाश शुरू की गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बंदी का सुराग नहीं लग सका था।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी शीलेंद्र सिंह के विरुद्ध वर्ष 2015 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। अक्तूबर 2018 को पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद जेल भेज दिया था। सोमवार को शीलेंद्र को दीवानी न्यायालय में पेशी पर लाया गया था।
एससीपी नंदराम ओझा बंदी शीलेंद्र व एक अन्य बंदी को न्यायालय में तारीख कराने के लिए लाए। वहां से वापस आते समय बंदी दुकान से कुछ सामान खरीदने की बात कहते हुए रोक लिया। जब तक एचसीपी कुछ समझ पाता बंदी धक्का देकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
बंदी के भागते ही पुलिसकर्मी ने शोर मचा दिया, जिससे दीवानी परिसर में हड़कंप मच गया। चारों ओर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। उधर, जानकारी मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय पुलिसबल के साथ पहुंच गए।
स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह भी टीम के साथ पहुंच गए। आसपास के क्षेत्र में सघनता के साथ तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन बंदी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सीओ सिटी का कहना है कि मामला दर्ज किया जा रहा है। बंदी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
एक एचसीपी दो बंदियों को पेशी पर बिना हथकड़ी लेकर गया। वापस जाते समय भी हथकड़ी नहीं थी। शायद इसी का फायदा उठाकर बंदी ने भागने की योजना बना ली। लोगों का कहना था कि अगर हथकड़ी होती तो शायद बंदी के भागने की कोशिश नाकाम हो सकती थी।