फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आचार संहिता उल्लंघन में चार पर मुकदमा

आचार संहिता उल्लंघन में चार पर मुकदमा

Mon, 18 Mar 2019 11:12 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन में चार पर मुकदमा
आचार संहिता - फोटो : demo pic
मैनपुरी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रवर्तन अधिकारी ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ये लोग गाड़ी पर झंडे और काली फिल्म लगाकर चल रहे थे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद से ही प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी थी। रोजाना वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोमवार को एआरटीओ राजेश कर्दम और प्रवर्तन अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप ने सीओ अभय नरायण राय के साथ भांवत चौराहे पर अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान बिना अनुमति राजनीतिक दल का झंडा लगाने व शीशे पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले चार लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। प्रवर्तन अधिकारी ने राजीव यादव निवासी ग्वालटोली मैनपुरी, प्रवीन यादव निवासी स्टेशन रोड, राममोहन निवासी मोहनपुर व उदरायण शुक्ल निवासी खरगजीत नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि आचार संहिता में बिना अनुमति राजनीतिक दल का झंडा लगाना, पदनाम लिखना अपराध है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed