फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   व्हाट्सएप पर चैटिंग करना प्रेमी को पकड़ा मंहगा

व्हाट्सएप पर चैटिंग करना प्रेमी को पकड़ा मंहगा

Fri, 15 Mar 2019 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी को चैटिंग करके घर बुलाया, गिरफ्तार
विज्ञापन

महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बेवर। व्हाट्सएप पर शादीशुदा प्रेमिका से चैटिंग करना युवक को महंगा पड़ गया। महिला के पति ने चैटिंग कर युवक को घर बुला लिया। उसके घर आने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। उधर, महिला प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी है।

थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव में करीब तीन वर्ष पूर्व ननिहाल आई युवती के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। कुछ समय बाद युवती का निकाह बेवर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हो गया, लेकिन प्रेमी प्रेमिका शादी के बाद भी लगातार फोन पर बातें करते हुए एकदूसरे के संपर्क में रहे। उधर पत्नी को रात दिन मोबाइल में व्यस्त देख जब पति ने पता लगाया तो हकीकत सामने आ गई। युवक ने पत्नी के मोबाइल से प्रेमी को व्हाट्सएप पर चैटिंग कर घर आने के लिए कहा। जब युवक घर पहुंचा तो पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करा दिया। उधर थाने में महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। उसका कहना है कि ससुराल जाना पड़ा तो उसकी हत्या हो जाएगी। समाचार लिखे जाने तक दोनों थाने में ही बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed