फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In Kalanwali, a gold earring was snatched from an elderly woman after entering her house

Sirsa News: कालांवाली में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की बाली

Thu, 03 Sep 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
In Kalanwali, a gold earring was snatched from an elderly woman after entering her house
बुजुर्ग से जानकारी लेते पुलिस अ​धिकारी। 
कालांवाली। रेलवे स्टेशन के पास वीरवार दोपहर करीब 3 बजे घर में सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली छीनकर एक युवक भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें संदिग्ध युवक भागता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सुखचरण कौर के बेटे जसविंद्र सिंह जस्सा ने बताया कि उनकी मां घर के गेट के पास बने कमरे में सोई हुई थीं। परिवार के अन्य सदस्य अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान सिर पर पगड़ी पहने एक युवक घर में घुस आया और उनकी मां के एक कान में पहनी सोने की बाली झपट ली।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने तक युवक भाग चुका था। सूचना मिलते ही डायल-112, कालांवाली थाना पुलिस, शहर चौकी पुलिस, सीआईए कालांवाली और एएनसी डबवाली की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस की टीमों ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि अलग-अलग टीमें गठित कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed