{"_id":"6a99ac15ace7eab2b60d97f6","slug":"in-an-attempt-to-save-a-nilgai-a-bike-hit-a-culvert-young-man-dies-three-friends-were-returning-from-gogameri-accident-happened-near-the-village-ramnagariya-at-night-sirsa-news-c-21-hsr1007-944122-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नीलगाय को बचाने के प्रयास में पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत, गोगामेड़ी से लौट रहे थे तीन दोस्त, रात को गांव रामनगरिया के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नीलगाय को बचाने के प्रयास में पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत, गोगामेड़ी से लौट रहे थे तीन दोस्त, रात को गांव रामनगरिया के पास हादसा
Thu, 03 Sep 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। गोगामेड़ी धाम से लौट रहे तीन युवकों की बाइक बुधवार रात गांव रामनगरिया के पास अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में पुलिया की दीवार से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय शिवा की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। इनमें अजय की हालत गंभीर बताई गई है।
जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार गांव बाजेकां निवासी रोहित ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई अजय और गांव कुत्ताबढ़ निवासी शिवा के साथ बुधवार दोपहर बाइक से गोगामेड़ी गया था। दर्शन के बाद रात को तीनों सिरसा लौटे। सिरसा पहुंचने के बाद वे शिवा को उसके गांव कुत्ताबढ़ छोड़ने जा रहे थे। बाइक शिवा चला रहा था।
रामनगरिया के पास अचानक नीलगाय सामने आने पर उसे बचाने की कोशिश की गई। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकरा गई। राहगीरों ने तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान शिवा की मौत हो गई। अजय को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के निजी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
रोहित के अनुसार शिवा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और मजदूरी करता था। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता बिशंबर नाथ के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।