फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े

पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े

Thu, 07 Mar 2019 11:22 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश - फोटो : demo pic
मैनपुरी। सैफई बाईपास तिराहे के पास एक सफारी को रोकने के लिए उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध असलाह, नशीला पाउडर बरामद हुआ। गुरुवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर असलाह के साथ प्रदर्शन करने वालों की तलाश में स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह व करहल थाना प्रभारी राजेश पाल टीम के साथ तलाशी अभियान चला रहे थे। इस बीच बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक सफारी कार में कुछ बदमाश सवार होकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सैफई बाईपास तिराहा के पास गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तो उसमें सवार लोगों ने टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए पुलिस ने कार में सवार चार बदमाश पकड़ लिए, वहीं चार पांच साथी इस दौरान भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देसी राइफल, 250 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रेमपाल निवासी नगला सड़क थाना करहल, राधेश्याम, पवन उर्फ सीटू निवासी गांव जौंथरी करहल और अरुण कुमार निवासी गांव बधई थाना सैफई जनपद इटावा बताया। भागे हुए साथियों के नाम हिमांशू निवासी गांव बोझा थाना कुर्रा और शीलू निवासी गावं अहलादपुर करहल बताया। इस दौरान एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पकड़ में आया एक आरोपी अरुण सोशल मीडिया पर शस्त्रों के साथ फोटो भी वायरल कर चुका है। उसने बताया कि वह राइफल उसके रिश्तेदार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed