फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंधक को मुक्त कराने गए पुलिसकर्मियों से हाथापाई

बंधक को मुक्त कराने गए पुलिसकर्मियों से हाथापाई

Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
बंधक को मुक्त कराने गए पुलिसकर्मियों से हाथापाई
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भोगांव। आलीपुर खेड़ा निवासी एक युवक को नामजद लोगों से मुक्त कराने गई पुलिस के साथ आरोपियों ने हाथापाई कर दी। जानकारी होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंच गया। बंधक को मुक्त कराने के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा निवासी अलाउद्दीन का नाती आशिक सुबह करीब 10 बजे कस्बा बाजार जा रहा था, तभी वहां बड़े बाजार निवासी अंसार अली, कामिर, रुखसार और शोएब ने उसे पकड़ लिया। मारपीट करते हुए घर में बंधक बना लिया। जानकारी होने के बाद उसने नाती को छोड़े जाने की गुहार लगाई, मगर आरोपियों ने छोडने से मना कर दिया। इसके बाद अलाउद्दीन ने थाने में नामजद आरोपियों के विरुद्ध नाती को अगवा कर बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया था। जब पुलिस अगवा युवक को मुक्त कराने पहुंची, तो वहां आरोपी परिजनों ने उधारी के रुपये दिए बगैर न छोडने की बात कही। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिसबल गांव पहुंच गया। अगवा युवक को मुक्त कराया गया। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed