फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   वेलेंटाइन डे पर पार्कों में रहा पुलिस का पहरा

वेलेंटाइन डे पर पार्कों में रहा पुलिस का पहरा

Thu, 14 Feb 2019 10:31 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर पार्कों में रहा पुलिस का पहरा
वेलेंटाइन डे पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : demo
मैनपुरी। वेलेंटाइन डे पर जिलेभर के पार्कों में पुलिस का पहरा रहा। सार्वजनिक स्थानों और रेस्टोरेंटों पर भी पुलिसकर्मी नजर रखे रहे। वहीं खराब मौसम ने भी युवा दिलों के अरमान तोड़ दिए। वेलेंटाइन डे पर गुरुवार को जिलेभर में पुलिस की सख्ती नजर आई। सुबह से ही पुलिसकर्मियों ने पार्कों में डेरा जमा लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शहर के होटल और रेस्टोरेंट में जाकर चेकिंग की।
विज्ञापन


घर से प्यार का इजहार करने के लिए निकले प्रेमी जोड़ों को पुलिस की चेकिंग से परेशानी उठानी पड़ी। वहीं मौसम खराब होने से भी प्रेमी जोड़े परेशान देखे गए। इसके बाद भी कई प्रेमी जोड़ों ने अपने प्यार का इजहार किया। किसी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया, तो किसी ने रेस्टोरेंट और साइबर कैफे में प्यार का इजहार किया। कई जोड़ों ने तो लांग ड्राइव पर जाकर अपनी मोहब्बत का इजहार किया।
विज्ञापन


छात्रा ने युवक को मारा थप्पड़
करहल। वेलेंटाइन डे पर छात्रा को गुलाब का फूल देने की पेशकश करना युवक को महंगा पड़ गया। छात्रा ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
इटावा-मैनपुरी बाईपास रोड पर एक स्कूली छात्रा जा रही थी। इसी बीच एक युवक उसके पास पहुंचा और छात्रा को रोककर प्यार का इजहार करने के लिए उसे गुलाब देने लगा। युवक की इस पेशकश पर छात्रा तिलमिला उठी और उसने युवक की कनपटी पर थप्पड़ जड़ दिया। लोगों को आता देख दोनों वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed