फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   प्रधानाचार्य ने धमका कर बनाए थे अवैध संबंध

प्रधानाचार्य ने धमका कर बनाए थे अवैध संबंध

Thu, 14 Feb 2019 10:30 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने धमका कर बनाए थे अवैध संबंध
किशनी (मैनपुरी)। प्रधानाचार्य ने नाबालिग छात्रा के साथ धमका कर शारीरिक संबंध बनाए। अब वह पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने किशोरी के बयान के बाद आरोपी को लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा है। वहीं आरोपी चालक की तलाश कर रही है। किशोरी करीब 20 दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इसके बाद से ही परिजन और पुलिस तलाश कर रही थी। थाना क्षेत्र के एक गांव 25 जनवरी को डेयरी पर दूध लेने गई किशोरी लापता हो गई थी। उसके कपड़े व साइकिल नहर के पास मिले थे। वहीं, एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। इसमें तय शादी से असंतुष्ट होने की बात कहते हुए खुदकुशी की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य व उसके चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। बुधवार को तलाश के बाद किशोरी पुलिस को मिल गई। वह पांच माह की गर्भवती है। उसने बताया कि प्रधानाचार्य ने उसे धमका कर उसके साथ अवैध संबंध बनाए थे। उसके गर्भवती होने के बाद राज खुलने के डर से उसे इटावा में एक किराए के कमरे में ठहरा दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को जेल भेजा है। वहीं चालक की तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed