फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दूध और बेसन में मिलावट पर 2.40 लाख का जुर्माना

दूध और बेसन में मिलावट पर 2.40 लाख का जुर्माना

Wed, 13 Feb 2019 10:18 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
दूध और बेसन में मिलावट पर 2.40 लाख का जुर्माना
milk - फोटो : Demo
मैनपुरी। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कार्रवाई करने का भी डर नहीं है। ऐसे ही दो मिलावटखोरों पर अपर जिलाधिकारी ने सुनवाई के बाद 2.40 लाख का जुर्माना लगाया है। विभाग की टीम ने रूटीन चेकिंग के दौरान बेवर में आरिफ की दुकान से बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट में नमूना अधोमानक पाया गया। इसमें पता चला कि बेसन में मटर पीसकर मिलाई गई थी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


वहीं, शहर के बिछिया रोड स्थित अमर गुप्ता की दुकान से मदर डेयरी के पैक्ड मिल्क का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसमें फुल क्रीम दूध में फैट की मात्रा निर्धारित से कम पाई गई। जबकि पैकेट के ऊपर फुल क्रीम में उपस्थित फैट की मात्रा अधिक लिखी थी। इसमें लोगों को सीधे-सीधे गुमराह किया जा रहा था। जनता के साथ धोखाधड़ी करने के लिए अपर जिलाधिकारी ने मदर डेयरी व अमन गुप्ता पर 2.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों ही विक्रेताओं को पत्र भेजकर जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed