फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुरुषोतम बिहार में किन्नर के घर के बाहर चारपाई बैठे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पुरुषोतम बिहार में किन्नर के घर के बाहर चारपाई बैठे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Fri, 14 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
किन्नर के घर के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

फोटो - पुरुषोत्तम बिहार का मामला, बाइक सवार तीन युवकों ने घटना को दिया अंजाम ,सीओ सिटी सहित फोर्स पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के पुरुषोत्तम विहार में चारपाई पर बैठे युवक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। इससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसे जिला अस्पताल ले गए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। सीओ सिटी सहित काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया।

बरतरा निवासी विजय सिंह उर्फ कुंवरपाल (45)काफी दिनों से थाना रामगढ़ क्षेत्र के पुरुषोत्तम विहार निवासी दीक्षा किन्नर के मकान में रहता था। शुक्रवार रात घर के दरवाजे पर बिछी चारपाई पर वह बैठा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग यहां पर पहुंचे। बाइक सवारों ने नाम पूछने के साथ ही विजय सिंह को गोली मार दी। गोली लगते ही विजय सिंह लहूलुहान होकर गिर गया। युवक मौके से फायरिंग करते हुए भाग गए। घायल को जिला अस्पताल लाए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह,एसएचओ रामगढ़ भानुप्रताप सिंह सहित काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया। बसपा जिलाध्यक्ष सालिग सिंह भी यहां आ गए थे। घटना को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। एसएचओ रामगढ़ ने बताया कि बरतरा निवासी विजय उर्फ कुंवरपाल दीक्षा किन्नर के मकान में रहता था। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed